भाजपा के पूर्व मंत्री को थूक दान देने पहुंचे कांग्रेसियों और भाजपाइयों में झड़प

धमतरी (TNS)। थूक वाले बयान से शुरू हुआ सियासी बवाल अब विवाद में बदलता नजर आ रहा है। गुस्र्वार को बयान के विरोध में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को थूक दान भेंट करने गए युवा कांग्रेसियों और पूर्व मंत्री समर्थकों में झड़प हो गई। हालांकि मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक ही सीमित रहा। लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की आशंका दिखाई दे रही है। यह घटना धमतरी में भाजपा दफ्तर में हुई। 


भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कहा था कि यदि भाजपा कार्यकर्ता थूक देंगे तो कांग्रेस का पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। इस बयान पर कांग्रेस प्रतिक्रिया स्वरूप भाजपा के बड़े नेताओं को थूक दान भेंट कर रही है। गुस्र्वार को भाजपा से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को थूकदान भेंट करने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता धमतरी के भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां युवा कांग्रेसियों ने पहले नारेबाजी की। इसके बाद उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अपना गमछा कांग्रेसियों को पहनाने की कोशिश करते रहे। इसके बाद किसी ने कहा कि आप किसान का गमछा पहनें। एक दूसरे को गमछा पहनाने की जद्दोजहद में बगल में एक कांग्रेसी ने अपना गमछा पूर्व मंत्री की ओर उछाल दिया। इससे पूर्व मंत्री समर्थक भड़क गए। हो-हल्ला शुरू हो गया और युवा कांग्रेसियों को धक्का देकर दफ्तर से बाहर कर दिया गया।


इस धक्का-मुक्की के बीच दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। भाजपा दफ्तर से बाहर निकलने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस घटनाक्रम पर बाद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि विरोध का यह तरीका ठीक नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस देश में सिमटती जा रही है। वहीं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी इस घटनाक्रम को गलत बताया और कहा विरोध करना है तो सड़क पर करें। ये तरीका ठीक नहीं है कि वे हमारे दफ्तर आएं और हम उनके दफ्तर जाएं। 

https://youtu.be/SHe8MDcV_fw

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *