जब तक दीपक नगर में नहीं होगा उजाला, तब तक निगम मे भी नहीं होगा उजाला बोलने वाला विनोद बिहारी गिरफ्तार........

अतुल शर्मा

दुर्ग। जब दीपक नगर में उजाला होगा, तभी जलेगा दुर्ग निगम में उजाला होगा। यह हम किसी फिल्म की स्टोरी नहीं। आपको गेंगस्टर विनोद सिंह की स्टोरी बता रहे है।  उसका असली नाम तो विनोद सिंह है। पर लोग उसे  विनोद बिहारी, उर्फ ठाकुर विनोद सिंह भी कहते है। मोहन पुलिस ने रिमांड पर उसको जेल दाखिल कर दिया है।  पुलिस ने आठ लाख रुपए धमकी देकर वसूलने के मामले में उसे गिरफ्तार किया है। 

दुर्ग स्टेशन के आसपास इलाके को दीपक नगर कहते है। इस इलाके में गेंग स्टर विनोद बिहारी की तूती बोलती है। विनोद बिहारी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन मे साईकिल , सफाई व अन्य तरह के ठेके अपने गुंडागर्दी के दम पर हासिल की थी। कई मामलो में वह आरोपी भी रहा। पर महादेव महार हत्याकांड के बाद उसका नाम सुर्ख़ियो मे आया। इसके बाद अपराध के दुनिया में विनोद बिहारी का नाम लगातार बढ़ता गया। शराब के बार जमीन के कार्य सबमें उसने हाथ आजमाया। नाम का खौफ ऐसा रहा की वह सबसे जमकर पैसा कमाया। सरकार बदलने से पहले शराब के बंकर बनाकर उसने शराब छिपाई थी। जिसको पुलगांव पुलिस ने जब्त किया था। कुल 1600 पेटी शराब जब्त हुआ था। सूत्रों के अनुसार जेल में रहकर बच्चा पैदा भी बिहारी ने किया था। अपनी भाभी मीना सिंह को पार्षद भी जेल में रहकर अपने रुतबा के दम पर इसने बनवाया था।

निगम में वार्ड से पहले उजाला नहीं होने देने का मामला

विनोद बिहारी का जहा निवास है। उसे दीपक नगर कहते है। विनोद बिहारी उस दौरान जेल से बाहर था। उसकी भाभी पार्षद थी।दीपक  नगर वार्ड के लोग बिजली की समस्या को लेकर उसे बताए कि कैसे एक सप्ताह से पूरा वार्ड अंधेरे मे है। यानी स्ट्रीट लाइट बंद है। दुर्ग निगम के जिम्मेदार इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे है। इसके बाद विनोद बिहारी जाकर दुर्ग निगम में बैठ गया। अधिकारियों को कहा पहले दीपक नगर का दीपक जलेगा। फिर निगम मे उजाला होगा। अधिकारियों ने उसके रुतबे को देखते हुए। पहले दीपक नगर की लाइट चालू की। फिर निगम मे उजाला हुआ। वह गरीबी में लोगों की मदद भी करता है। इसलिए लोग उसे ठाकुर साहब भी कहते है। विनोद बिहारी की गिरफ्तारी की पुष्टि ए एस पी सिटी संजय धुव्र ने की है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *