अतुल शर्माभिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के पर्व भगवान भोलेनाथ के बारात का आमंत्रण कार्ड एवं भोलेनाथ जी का कैलेंडर आज राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री रमशीला साहू को देकर बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान समिति के कमलेश यादव, विवेक कोसल, देवेन्द्र यादव, प्रशांत कुमार, प्रमोद सिंह, अजय साहनी, राकेश चोधरी, राकेश प्रसाद, दिलीप शर्मा, श्रीसेंगर उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समिति के प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत विश्वास ने दिया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *