अतुल शर्मानक्सलियों PLGA सप्ताह मना रहे हैं और पूरे बस्तर संभाग में 2 दिसंबर से बंद का ऐलान किया है। वहीं पिछले 12 घंटो में नक्सलियों ने तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पहली घटना में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति की हत्या कर दी। वहीं बीजापुर में IED ब्लास्ट कर टाटा सूमो को उड़ा दिया। जबकि दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों ने बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में बासागुड़ा-तर्रेम के बीच राजपेटा के पास आईईडी ब्लास्ट कर सूमो को अपना निशाना बनाया है। घटना में सूमो में सवार मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया गया है। वहीं गंगालूर क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।दूसरे मामले में दंतेवाड़ा-नारायणपुर बार्डर पर नक्सलियों ने सोमवार देर रात हंदवाड़ा ग्राम सरपंच के पति को नक्सली रात में उठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। उसका शव बेड़मा गांव में मिला है। मृतक सरपंच पति का नाम संतोष कश्यप है।वहीं कांकेर में सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों ने ताडोकी थाना क्षेत्र के पत्कालबेड़ा में आईईडी विस्फोटक बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाया था।
नक्सलियों PLGA सप्ताह मना रहे हैं और पूरे बस्तर संभाग में 2 दिसंबर से बंद का ऐलान किया है। वहीं पिछले 12 घंटो में नक्सलियों ने तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पहली घटना में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति की हत्या कर दी। वहीं बीजापुर में IED ब्लास्ट कर टाटा सूमो को उड़ा दिया। जबकि दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों ने बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में बासागुड़ा-तर्रेम के बीच राजपेटा के पास आईईडी ब्लास्ट कर सूमो को अपना निशाना बनाया है। घटना में सूमो में सवार मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया गया है। वहीं गंगालूर क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है।
दूसरे मामले में दंतेवाड़ा-नारायणपुर बार्डर पर नक्सलियों ने सोमवार देर रात हंदवाड़ा ग्राम सरपंच के पति को नक्सली रात में उठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। उसका शव बेड़मा गांव में मिला है। मृतक सरपंच पति का नाम संतोष कश्यप है।
वहीं कांकेर में सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों ने ताडोकी थाना क्षेत्र के पत्कालबेड़ा में आईईडी विस्फोटक बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाया था।
Your email address will not be published. Required fields are marked *