छत्तीसगढ़ के इस उपजेल में फूटा कोरोना बम, 90 फीसदी कैदी हुए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप.........

अतुल शर्मा

कोरबा/कटघोरा। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़त ही जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों को आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच कोरबा जिले के कटघोरा से बड़ी खबर आ रही है। कटघोरा उपजेल के 90 प्रतिशत कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को जेल में ही क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि शुरुआती दौर में कटघोरा से कोरोना का सबसे ज्यादा विस्फोट हुआ था। अब कटघोरा उपजेल में 98 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बताते चले कि कटघोरा उपजेल में सुबह सभी कैदियों का रेंडम कोविड-19 टेस्ट कराया गया। जिसमें जेल के लगभग 90% कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। इस बात की जानकारी कटघोरा बीएमओ रुद्र पाल सिंह कंवर ने दी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी कैदियों का टेस्ट कराया गया था जिसमें लगभग 90% कैदी संक्रमित पाए गए। जिसके बाद सभी कैदियों को जेल में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। संक्रमण कहां से फैला है, इसका पता लगाया जा रहा है।

प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 32 हजार 835 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 8 हजार 183 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार 839 हो गई है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *