एक्टर सुशान्त सिंह राजपुत का जाना अच्छा नही लगा , इसलिए लगा रही हूं फाँसी।

 भिलाई- 23/07/2020-  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से दु:खी भिलाई की सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।  जिस वक्त बच्ची ने यह खौफनाक कदम उठाया वह सुशांत की मूवी देख रही थी। घर पर उसके माता-पिता नहीं थे। जब लौटे तो बच्ची फंदे पर लटकते मिली थी। पुलिस की माने तो सेक्टर-7 निवासी 7 वीं कक्षा की छात्रा ने घर पर खुदकुशी कर ली। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, छात्रा ने सुसाइडल नोट में लिखा एक्टर सुशांत का जाना अच्छा नहीं लगा। नाबालिग को फंदे से परिजन उताकर पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सुसाइडल नोट मिला है। जिसमे उसने एक्टर सुशांत की मौत का जिक्र किया है। मिली जानकारी के अनुसार वह सुशांत सिंह राजपूत की फैन थी। अक्सर उसकी पिक्चरें टीवी पर देखती रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। साथ ही परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *