चरोदा 19/07/2020 -आदर्श नगर महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आखिरकार अपने ही विभाग के महिला डीएसपी और उसकी सहेली के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। भिलाई तीन पुलिस ने धारा 306,34 के तहत अपराध कायम किया है। डीएसपी अनामिका जैन व उसकी सहेली पायल के खिलाफ अपराध दर्ज नही होने से परेशान परिजनों ने थाना पहुचे थे। पुलिस के आश्वाशन मिलने के बाद परिजनों ने मृतका के सुखविंदर के शव का अंतिम सस्कार चरोदा मुक्तिधाम में किया गया। अब पुलिस डीएसपी और उसकी सहेली की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। आपको बता दे की डीएसपी अनामिका जैन अपनी सहेली पायल के साथ आदर्श नगर चरोदा मृतका के सुखविंदर के घर पहुच कर जमकर अपनी वर्दी का रौब दिखाया था। इसके अलावा सुखविंदर को परिवार के सामने थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात को लेकर सुखविंदर ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फांसी पर लटकी लाश दिखने पर मोहल्ले में डीएसपी के खिलाफ जमकर विरोध शनिवार की सुबह हो रहा था। डीएसपी अनामिका जैन ने महिला पर आरोप लगाया था कि कमल से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर डीएसपी मृतका के घर पहुची थी।आत्महत्या मामले में पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज होने के बाद डीएसपी और उसकी सहेली के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी ।
चरोदा 19/07/2020 -आदर्श नगर महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आखिरकार अपने ही विभाग के महिला डीएसपी और उसकी सहेली के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। भिलाई तीन पुलिस ने धारा 306,34 के तहत अपराध कायम किया है। डीएसपी अनामिका जैन व उसकी सहेली पायल के खिलाफ अपराध दर्ज नही होने से परेशान परिजनों ने थाना पहुचे थे। पुलिस के आश्वाशन मिलने के बाद परिजनों ने मृतका के सुखविंदर के शव का अंतिम सस्कार चरोदा मुक्तिधाम में किया गया। अब पुलिस डीएसपी और उसकी सहेली की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। आपको बता दे की डीएसपी अनामिका जैन अपनी सहेली पायल के साथ आदर्श नगर चरोदा मृतका के सुखविंदर के घर पहुच कर जमकर अपनी वर्दी का रौब दिखाया था। इसके अलावा सुखविंदर को परिवार के सामने थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात को लेकर सुखविंदर ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फांसी पर लटकी लाश दिखने पर मोहल्ले में डीएसपी के खिलाफ जमकर विरोध शनिवार की सुबह हो रहा था। डीएसपी अनामिका जैन ने महिला पर आरोप लगाया था कि कमल से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर डीएसपी मृतका के घर पहुची थी।
आत्महत्या मामले में पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज होने के बाद डीएसपी और उसकी सहेली के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी ।
Your email address will not be published. Required fields are marked *