रायपुर महापौर एजाज ढेबर का परिवार हुआ कोरोना संक्रमित भाई ,मां ,और ,भाभी, मिले कोरोना पॉजिटिव।

10/07/2020-- छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमण बढ़ने का कारण आपसी मेल मिलाप में कोताही बरतने को माना जा रहा है। बीते एक माह से प्रदेश में संक्रमण का दौर काफी बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या मिल रही है।आज सुबह रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई, मां और भाभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को रायपुर AIIMS में भर्ती करवा दिया है।जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही ढेबर के बड़े भाई बेंगलुरु से लौटे हैं। महापौर एजाज ढेबर ने स्वयं आज सुबह ट्वीट कर परिवार में पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।उन्होंने ट्वीट में कहा है की शासन के नियमानुसार परिजनों ने सभी नियम का फॉलो किया है। ढेबर ने कहा कि वो भाई से कई दिनों से नहीं मिले थे। बेंगलुरु से लौटते ही सैंपल जाँच करवाया गया। साथ ही वे बाहर से लौटते ही होम क्वारेंटाइन हो गए थे।महापौर एजाज ढेबर ने ट्वीट कर आम जनता को भी सतर्क रहने की गुजारिश की है। सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने भी कहा है। उन्होंने भगवान से परिजनों और अन्य मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना किया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *