गृह मंत्री ने कहा साबास रायगढ़ पुलिस, धैर्य चतुरता का संतोष की टीम ने दिया परिचय तब धरे गए आरोपी।



  04/07/2020 -छतीसगढ़। शनिवार की सुबह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने ऑफीसीयल वेब पेज पर रायगढ़ पुलिस को बधाई दी। ऐसे बधाई संदेश विरले व कठिन कार्य के लिए दिए जाते हैं। आपको बता दे, की रायगढ़ में हुई लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने चंद घंटों में की है। इस कामयाबी पर गृहमंत्री का बधाई संदेश आया है।

 गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारों से चर्चा में बताया की।  रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम मे पैसा डालने आए से लूट हुई थी। इसमे वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम दिया गया था। घटना करने वाले  दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के अंदर संपूर्ण रकम के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात में दोनों लुटेरों ने गार्ड को भी दो गोली मारी थी। वैन के चालक की जहा तत्काल मौत हो गयी। वही गार्ड का अस्पताल मे इलाज जारी है। वारदात कल दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जाती है। 

कल घटना की खबर मिलते ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसपी रायगढ़ व आईजी विलासपुर दीपांशु काबरा से बात कर उन्हें टीम गठित कर अपराधियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था। जिसके परिणामस्वरूप अपराधी 10 घंटों में पकड़े गए। रायगढ़ पुलिस की इस  कामयाबी पर  गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज ने रायगढ़ पुलिस को बधाई दी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *