नकली नोट खपाते धराया डॉक्टर: लंबे समय ये चला रहा था यह गोरखधंधा, ऐसे आया पकड़ में

 27/06/2020।दुर्ग के हटरी बाजार में नकली नोट खपाते आज एक डॉक्टर पुलिस गिरफ्त में आया है। बाजार क्षेत्र में व्यापारी लंबे समय से नकली नोट मिलने से परेशान थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मार्केट में नकली नोट कौन खपाता है। आज इस डॉक्टर पर शह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। फिलहाल मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हटरी बाजार के व्यापारियों की शिकायत पर बाजार पहुंचे और गया नगर निवासी डॉ दिनेश हीरा के नोटों की जांच की गई। इसके पास 200, 500 व 2000 के नकली नोट पाए गए। डॉक्टर अक्सर बाजार आता खरीदारी करता। लंबे समय से इसका घोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने इसके घर से भी नकली नोट बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *