टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, मैनेजर ने कहा-समझ नहीं आ रहा क्यों उठाया यह कदम

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और सेलिब्रिटी की मौत की खबर है। टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। वह महज 16 साल की थीं। इतनी कम उम्र में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन ने कहा, 'उन्हें भी नहीं मालूम कि सिया के ऐसा करने के पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है।' अर्जुन के मुताबिक, वह ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं। उनका मूड भी ठीक लग रहा था, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने यह कदम क्यों उठाया? सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था। उसमें वह बोहेमिया के 'शराबी तेरी ओर' गाने पर डांस कर रही थीं। सिया ने यह वीडियो 5 दिन पहले बनाया था। इसके बाद सिया ने सुसाइड कर लिया। सिया अपनी आकर्षक स्माइल को लेकर भी लोगों की चहेती थीं। इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि टिकटॉक पर हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *