केंद्र सरकार ने संसद में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा है कि देश की परमाणु नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए पहले की तरह ही प्रतिबद्ध है।विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, लोकसभा में भारत के परमाणु सिद्धांत को लेकर एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई।विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में मीनाक्षी लेखी और राजमोहन उन्नीथन के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए प्रतिबद्ध है। क्या सरकार की भारत की परमाणु नीति में बदलाव की कोई योजना है, इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *