बर्न वार्ड में बनाया गया बच्ची का जन्मदिन

सेक्टर ९  के    बर्न   यूनिट  में  हंसी  टिठोली औऱ   जन्मदिन   का   जश्न  था। नहीं था  तो  दर्द   नहीं  था.जख्म  हर   मरीज    भूल  चुका   था.मौका था वार्ड में भर्ती दो मरीजों दुर्ग निवासी 11 माह के धूमित एवं 20 वर्षीय रायपुर निवासी मुकेश के बर्थ-डे का। बर्न यूनिट के डॉक्टर अनिरुद्घ मेने नर्सिंग स्टाफ और दूसरे डॉक्टरों के साथ मरीजों का बर्थ-डे वार्ड में ही मनाया। मकसद यह कि मरीजों के दिल से डर को दूर किया जा सके। जिंदगी जीने के जज्बे को फिर से मजबूत कर सकें। इसी आशाओं की किरण को जिंदा रखते हुए सबसे छोटी उम्र की भर्ती मरीज के हाथों से केक कटवाया गया। डॉक्टरों ने खुद बच्ची को खिलाया और इस पल को सेल्फी के साथ यादगार कर लिया। इसी तरह एक अन्य भर्ती मरीज के बेड पर ही केक काटकर खुशियां बिखेरी गई।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *