भिलाई इस्पात संयंत्र में एक बार फिर हुआ गैस रिसाव, 01 डीजीएम और 05 कर्मचारी हुए आहत, कार्बन मोनोऑक्साइड गेस्ट पाईपलाइन लीकेज होने के कारण हुआ हादसा

अम्बरीश कुमार राय,

भिलाईनगर-- भिलाई इस्पात संयंत्र  मे  एक बार पुनः गैस रिसाव से 01 डीजीएम व 5 कर्मी  सहित 06 लोग गैस से आहत हैं।  जिनमें 03 कर्मचारी ज्यादा प्रभावित बताए गए हैं। घटना संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 08 में गुरुवार रात्रि लगभग 1:45 बजे का बताया जाता है। जहां 03 घायल कर्मीयों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। वहीं 03 कर्मचारियों का वार्ड में उपचार चल रहा है। गैस से आहत सभी 05 कर्मी राइट्स कम्पनी के कर्मचारी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार रात्रि 1:45 बजे गैस रिसाव से राइट्स के कर्मचारी लोको चालक अभिषेक आनंद 26 साल निवासी नेहरू नगर पूर्व, सिग्नल मैंन बालकृष्णा 27 साल निवासी खुर्शीपार, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज 33 साल, गैस से ज्यादा आहत हुए हैं। वहीं राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार व कालीदास का उपचार A1 वार्ड में चल रहा है। बताया गया है कि सुबह सुबह पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस के डीजीएम राजेश कुमार भी गैस रिसाव से प्रभावित होकर उपचार के लिए सेक्टर 09 चिकित्सालय मे भर्ती है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *