सीएए के समर्थन में सड़क पर उतरे सांसद विजय बघेल, दुर्ग में रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


पीए. ओझा,

दुर्ग-- आज भारतीय जनता पार्टी भी सी ए ए के पक्ष में सड़क पर उतर आई है। दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में नागरिकता कानून जन समर्थन रैली निकाली गई। जिसमें हजारों लोगों ने रैली के माध्यम से अपना समर्थन दिया। 


कांग्रेस को लिया आड़े हाँथ


नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किए जाने के बाद इसके खिलाफ लोग सड़क पर हैं।  कई शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन भी हुए। वही अब भारतीय जनता पार्टी के लोग CAA के पक्ष में कई सभा, और रैली के  के माध्यम से CAA के फायदे गिना रहे हैं। भाजपा के दुर्ग सांसद विजय बघेल और कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ला स्टेडियम से निकलकर पटेल चौक में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर अंकित आनंद को ज्ञापन सौंपा। सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकाली गई जन समर्थन रैली में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। भाजपा की इस समर्थन रैली को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संविधान एक पद में है संविधान का रक्षा करना और कानून को पालना। लोकसभा और राज्यसभा में जो कानून बन गया इस कानून को नहीं मानना अशोभनीय है। 

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *