सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए दो सगे भाइयों पर मामूली विवाद में चाकू से हमला

अम्बरीश कुमार राय,

दुर्ग(पाटन)--पाटन के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में बीती रात्रि करीब 1:30 बजे ग्राम झीट में एक युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना में दोनों भाइयों को गंभीर हालत में पहले झीट अस्पताल ले जाया गया उसके बाद हालात बिगड़ते देख दोनों को उसी अवस्था में आंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया जहां उन दोनों के हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

पहले हुई मारपीट फिर चाकूबाजी

अमलेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि झीट निवासी दो भाइयों खिलेश्वर साहू व लीलेश साहू पर एक चाकू जैसे धारदार हथियार से कोपेडीह के अजय साहू नामक युवक ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की पीठ पर चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास किया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि झीट में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था और उससे कुछ ही दूरी पर स्कूल के पास यह घटना घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक में पहले मारपीट हुई उसके बाद अजय साहू ने धारदार हथियार निकालकर खिलेश्वर और नीलेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले से दोनों युवक लहूलुहान हो गये। पुलिस ने आरोपित अजय साहू के खिकाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छावनी पुलिस ने आज एक मानवीय पहल करते हुए पावर हाउस क्षेत्र में घूम रहे विक्षिप्त को उसके गृहग्राम वापस भेजा। खास बात यह है कि जिस विक्षिप्त व्यक्ति को छावनी पुलिस ने उनके परिजनों को सौंपा है वह एम टेक किया हुआ है। यही वहीं विक्षिप्त युवक किसी विषय पर पीएचडी भी कर रहा है। विक्षिप्त व्यक्ति के संबंध में पूरी जानकारी होने के बाद पुलिस भी सकते में है। बहरहाल विक्षिप्त युवक को पुलिस ने उसके भाई के सुपुर्द कर दिया है। उसका भाई भी उसे लेकर अपने गृहग्राम रायगढ़ा ओडिशा के लिए रवाना हो गया है।

विक्षिप्त युवक को लेकर अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के कुछ दिन पहले भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में विक्षिप्त व्यक्ति को घूमते देखा गया। विक्षिप्त युवक बड़बड़ाता रहता था और इधर उधर घूमता रहता था। इस पर छावनी पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ी। पूछताछ करने पर यह कुछ भी नहीं बताता था। फिर पुलिस ने इसके भोजन सहित आश्रय की व्यवस्था की और धीरे धीरे इसे विश्वास में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने गौर किया कि विक्षिप्त व्यक्ति हिंदी, उडिया व अंग्रेजी में बात करता था। छावनी पुलिस ने विश्वास में लेकर उक्त विक्षिप्त व्यक्ति दोस्ताना व्यवहार कर नाम पता पूछा। कुछ दिनों की मेहनत के बाद विक्षिप्त व्यक्ति ने पुलिस के सामने अपना नाम दिलीप चौधरी बताया। उसने अपना मूल पता रायगढ़ा ओडिशा का बताया। यही नहीं विक्षिप्त ने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर भी बताया परिवार स

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *