पीए.ओझा, दुर्ग- नगरीय निकाय चुनाव में दुर्ग निगम में अब तक कांग्रेस को बढ़त मिली है वहां पाटन पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। नगर पंचायत पाटन में 15 सीट में कांग्रेस ने 12 सीट पर 2 में भाजपा और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। यानि पाटन में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष होंगे। उतई में 15 वार्ड में 9 पर कांग्रेस 4 पर निर्दलीय और 2 पर भाजपा का कब्जा है। यानी यहाँ भी कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। कुम्हारी में भी कांग्रेस का कब्जा तय है, यहां वार्ड 24 में 14 पर कांग्रेस की जीत तय है।
पीए.ओझा,
Your email address will not be published. Required fields are marked *