छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2019 परिणाम

अम्बरीश कुमार राय,

दुर्ग.-- चुनाव मैदान में नगर निगम दुर्ग के 60 वार्डों के लिए 300, भिलाई के 2 वार्ड के लिए 6, नगर पालिक परिषद कुम्हारी के 26 वार्डों के लिए 83, अहिवारा नगर पालिका के 15 वार्ड के लिए 56, नगर पंचायत धमधा के 15 वार्ड में 47, पाटन नगर पंचायत के 15 वार्ड में 41 और उतई नगर पंचायत के 15 वार्ड में 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन निकायों के 373 मतदान केंद्रों में एक साथ मतदान शुरू हो गया है।

ये है दुर्ग के आंकड़े

अभी वर्तमान में दुर्ग में बीजेपी पार्टी से महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर है।

भिलाई निगम के दो वार्ड के उपचुनाव में पार्षदों की मौत पर उपचुनाव हो रहा है। पहले दोनों वार्ड में बीजेपी के पार्षद थे।


कुम्हारी नगर पालिका परिषद कांग्रेस से स्वप्निल उपाध्याय अध्यक्ष है।

 नगर पालिका परिषद अहिवारा में बीजेपी से मंजू लता नरेंद्र यादव अध्यक्ष है।

 धमधा में कांग्रेस से सुनीता  गुप्ता अध्यक्ष है। 

पाटन नगर पंचायत में कृष्ण कुमार भाले बीजेपी से अध्यक्ष है।


 उतई नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित गौरी चन्द्राकर अध्यक्ष है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *