अम्बरीश कुमार राय,भिलाईनगर.23/12/19 -- आज भिलाई के सेक्टर 7 हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनआरसी और सीएए का विरोध करते हुए जनता को संविधान बचाओ रैली में संबोधित किया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने रैली में कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि हम हिंदुस्तानी हैं ये आज प्रमाणित करने के लिए लड़ाई लडऩी पड़ रही है। नागरिकता संशोधन कानून सीएए एक अंधा कानून है। यह देश को बांटने वाला कानून है। सीएए और एनआरसी एक हीं सिक्के के दो पहलू हैं। केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। हम भारत सरकार के साथ हैं, लेकिन एनआरसी के साथ नहीं। हमारे देश में अब चार साल के बच्चों को भी प्रमाणित करना पड़ेगा वो हिंदुस्तानी हैं या नहीं। अगर बच्चा प्रमाणित हो गया और मां बाप प्रमाणित नहीं हुए तो वो किस देश के नागरिक कहलाएंगे। केंद्र सरकार क्या इस बात का जवाब दे पाएगी। लोगों से झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। देश में आग लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार कर रही है। इस दौरान राज्य सरकार के तमाम बड़े मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे भीड़ के बीच में अपने हाथ में हम भारत के लोग लिखी तख्ती हाथ में थामे दिखे। रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अरूण वोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रसजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अम्बरीश कुमार राय,
भिलाईनगर.23/12/19 -- आज भिलाई के सेक्टर 7 हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनआरसी और सीएए का विरोध करते हुए जनता को संविधान बचाओ रैली में संबोधित किया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने रैली में कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि हम हिंदुस्तानी हैं ये आज प्रमाणित करने के लिए लड़ाई लडऩी पड़ रही है। नागरिकता संशोधन कानून सीएए एक अंधा कानून है। यह देश को बांटने वाला कानून है। सीएए और एनआरसी एक हीं सिक्के के दो पहलू हैं। केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। हम भारत सरकार के साथ हैं, लेकिन एनआरसी के साथ नहीं। हमारे देश में अब चार साल के बच्चों को भी प्रमाणित करना पड़ेगा वो हिंदुस्तानी हैं या नहीं। अगर बच्चा प्रमाणित हो गया और मां बाप प्रमाणित नहीं हुए तो वो किस देश के नागरिक कहलाएंगे। केंद्र सरकार क्या इस बात का जवाब दे पाएगी। लोगों से झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। देश में आग लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार कर रही है। इस दौरान राज्य सरकार के तमाम बड़े मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे भीड़ के बीच में अपने हाथ में हम भारत के लोग लिखी तख्ती हाथ में थामे दिखे। रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अरूण वोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रसजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Your email address will not be published. Required fields are marked *