भिलाई निगम ने की सफाई तो डबल बोनस आई, सफाई में भिलाई निगम को मिला ओडीएफ डबल प्लस

पीए. ओझा,

भिलाईनगर.22/12/19 -  नगर पालिका निगम भिलाई के लिए रविवार का दिन का एक बड़ा दिन रहा। निगम को सफाई के लिए ओडीएफ प्लस का एवार्ड मिला है। एवार्ड मिलने पर भिलाई निगम महापौर व विधायक देवेंद्र यादव आयुक्त व सभी अधिकारियों ने खुशी जताई है।

इसमें भिलाई निगम को 250 अंक मिले हैं। जिसके कारण पहली हीं परीक्षा में पास हुआ है भिलाई। यहां डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। यहां महापौर व विधायक देवेंद्र यादव ने स्वयं कमान संभाली हुई है। इसके लिए सभी वार्डों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति हुई है। आयुक्त सहित अधिकारी सुबह से निरीक्षण करते हैं। इसलिए भिलाई खुले में शौच मुक्त है। यहां पर लगभग 143 शौचालय संचालित हैं।

भिलाई निगम ने सफाई के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। इस सफाई का जायजा लेने दिल्ली से टीम आई थी। जो निगम के ओडीएफ सहित सफाई की सात स्तर पर जांच की थी। जांच के बाद रिपोर्ट केंद्रीय टीम को दी गई थी। जिसके आधार पर आज निगम को सफाई के लिए ओडीएफ डबल प्लस मिला है। भिलाई निगम महापौर व विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि हम लोग अपने भिलाई को साफ करने लगातार कार्य कर रहे है। अभी ऐसे निरंतर कार्य करते हुए कई एवार्ड और लेंगे। वहीं भिलाई निगम आयुक्त ऋतुरात रघुवंशी, स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने भी खुशी जाहिर करते हुए अपने निगम के सभी साथियों को धन्यवाद व बधाई दी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *