उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप, 6 डिग्री नीचे गिरा पारा जनजीवन प्रभावित

पीए. ओझा,

अंबिकापुर.19/12/19 -  छत्तीसगढ़ में ठंढ ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंढी हवाओं ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग को अपने चपेट में ले लिया है। इससे यहां का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इससे बचने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को दिसंबर की कड़कड़ाती ठंढ ने पहली बार बेहाल कर दिया है। बारिश रुकने के दो दिन बाद यहां के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ठंढ ने छत्तीसगढ़ में इस साल थोड़े देर से दस्तक दी है।  उत्तरी भारत से चल रही ठंडी हवा से पूरा इलाका शीत लहर की चपेट में है। इधर, शहर के बाहरी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे का भी खतरा बना रहा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरे छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 6.4 डिग्री तक पहुंच 

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *