पार्टी के खिलाफ काम करने के कारण कांग्रेस ने अपने दो कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

अम्बरीश कुमार राय,

दुर्ग(पाटन).19/12/19 - नगर पंचायत के पाटन चुनाव में इस बार कांग्रेस काफी एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। नगर पंचायत पाटन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की सूचना मिलने पर उसकी जांच कराई गई और पार्टी के खिलाफ कार्य करते सही पाए जाने पर दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा ने कांग्रेस से तत्काल बर्खास्त कर दिया है। विदित हो कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को नगर पंचायत पाटन के दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, इसे गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा ने इंदिरा नगर वार्ड-2 के कांग्रेस कार्यकर्ता मुन्ना पेंडरिया व हरिराम सिन्हा को कांग्रेस पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *