महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं भिलाई के मेयर देवेंद्र यादव

पीए. ओझा,

23 नवंबर 2019, भिलाई- महाराष्ट्र में सत्ता के लिए जारी जोर आजमाइश में  आखिरकार देवेंद्र फड़णवीस मुख्यमंत्री बन गए। सुबह तकरीबन 8 बजे उन्होंने शपथ भी ले लिया। उनके साथ एनसीपी के नेता अजीत पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। इन सबके बीच देवेंद्र फडणवीस सुबह से चर्चा में आ गए हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवेंद्र फड़णवीस का कनेक्शन भिलाई विधायक और मेयर देवेंद्र यादव से भी है। दरअसल, मेयर देवेंद्र यादव ने फड़णवीस का रिकॉर्ड जो तोड़ा है। 2015 में जब देवेंद्र यादव मेयर बने तब उन्होंने फड़णवीस का तगड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। देवेंद्र यादव भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर बन गए थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के नाम था। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों के नाम देवेंद्र हैं।

तब देवेंद्र यादव ने कौन-सा रिकॉर्ड बनाया ?

निर्वाचन आयोग में दी जानकारी के अनुसार, देवेंद्र यादव की बर्थ डेट 19 फरवरी 1990 है, इस आधार पर उनकी उम्र 25 साल 10 महीने है। 

- 1970 में जन्मे फडणवीस 1997 में 27 साल की उम्र में मेयर बने थे। तब से अभी तक उनके नाम देश के दूसरे सबसे यंग इलेक्टेड मेयर का रिकॉर्ड था।

- 2015 को देवेंद्र यादव की जीत के बाद यह रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।

- देश में सबसे कम उम्र में मेयर बनने का रिकॉर्ड संजीव नायक के नाम है, वे मई 1995 में 23 साल की उम्र में नवी मुंबई के महापौर बने थे।

2013 में कम उम्र के चलते देवेंद्र यादव को नहीं मिली थी टिकट !

देवेंद्र यादव 2013 में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उस वक्त उम्र कम होने की वजह से वे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एलिजिबल नहीं थे। इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। इससे पहले देवेंद्र एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

- 2018 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र यादव ने भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले कद्दावर मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को भिलाई नगर विधानसभा से चुनाव हराया था।

तब ये रिकॉर्ड भी बनाए थे

छत्तीसगढ़ के सबसे युवा मेयर बने देवेंद्र।

- भिलाई नगर निगम में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले मेयर।

- भिलाई नगर निगम के इतिहास में सबसे अधिक लीड से चुनाव जीतने वाले महापौर।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *