अम्बरीश कुमार राय,भिलाई नगर-भिलाई पावर हाउस रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर आज सुबह युवक की जली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची भिलाई भट्टी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह पावर हाउस वूलन मार्केट के पीछे एक युवक का शव जली हालत मेंं देखा गया। बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत कैसे हुई और शव यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। आसपास के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मृत युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।
अम्बरीश कुमार राय,
भिलाई नगर-भिलाई पावर हाउस रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर आज सुबह युवक की जली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची भिलाई भट्टी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह पावर हाउस वूलन मार्केट के पीछे एक युवक का शव जली हालत मेंं देखा गया। बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत कैसे हुई और शव यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। आसपास के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मृत युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *