नगर निगम के पूर्व सभापति का सपना हुआ साकार, बैकुंठधाम सूर्यकुंड प्रस्तावित स्थल पर अब निगम का स्वामित्व

 अम्बरीश कुमार राय,

भिलाईनगर- शारदा पारा कैम्प-2 बैकुंठधाम मंदिर परिसर के समीप प्रस्तावित सूर्यकुन्ड, पुष्पवाटिका व स्टेडियम के निर्माण में अब कोईबाधा नहीं है। उक्त भूमी पर अब पुरी तरह से निगम का स्वामित्व है। निगम के पूर्व सभापतिराजेन्द्र सिंह अरोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीयनिकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया, महापौर नगर निगमभिलाई, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन और आयुक्त नगर पालिकनिगम भिलाई से जनभावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए बैकुंठधाम में सूर्यकुन्डको भव्य रुप प्रदान करने के साथ हीं स्टेडियम और पुष्प वाटिका निर्माण करने की भी स्वीकृतिप्रदान करने का आग्रह किया था। पुर्व नगर निगम सभापति ने बताया कि कैम्प के बैकुंठधामको आस्था का केंद्र बनाने के लिए उन्होने 14 वर्षोंतक लंबी लड़ाई लड़ी है। पुर्व निगम सभापति ने कहा कि कैम्प क्षेत्र में सभी प्रांतों, भाषाओंऔर संस्कृतिक आचार-विचार के लोग रहते हैं। अतः अच्छे विचारोंके व इस दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों से मेरा सपना पूरा हुआ है। नगर निगम प्रशासनने समय-समय पर दायर विभिन्न याचिकाओं पर उच्च न्यायालय बिलासपुर, छ.ग. के आदेशों का पालन करते हुए प्रकरण का निपटारा कर लियाहै।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *