हमारे समाज को नहीं मिला एल्डरमेन अगले चुनाव में कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी कीमत

अम्बरीश कुमार राय

 भिलाई नगर.-  भिलाई निगम के लिए राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने  सूची जारी की थी।  यह सूची 31 अक्टूबर को  पहली बार जारी की गई थी। शासन ने सूची  में संसोधन करते हुए, दोबारा 11 नवंबर  को जारी की। जैसे ही दूसरी बार सूची जारी की गई विवाद शुरू हो गया। सूची में कई नामों को बदल दिया गया। पूर्व में नियुक्त एल्डरमेन को बदलने के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस विषय पर नाराजगी भी जताई। नई सूची में भिलाई नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद जी याकूब की जगह लोकेश साहू, विनोद बघेल के स्थान पर नरसिंह नाथ, सुरेश सिन्हा के स्थान पर बबीता और बद्रीनाथ की जगह मोहम्मद शादाब को नया एल्डरमेन नियुक्त कर  दिया गया है। नाम की सूची आने तक तो सब ठीक था। पर अब कई समाज के लोग स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर उपेक्षा कर नई सूची जारी करने की बात कह रहे है। मंगलवार को भिलाई के सुपेला प्रेस क्लब कार्यालय में मेहर समाज के लोग प्रेस वार्ता लेकर सूची बदलने पर अपना खेद व्यक्त किए। साथ ही आगामी समय में चुनाव के दौरान कांग्रेस को उनके समाज द्वारा साथ नहीं देने की बात कही। प्रेसवार्ता के जरिए मेहर समाज, प्रदेश स्तरीय कलार समाज व मसीह समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली जाकर करने की बात कही.


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *