पीए. ओझा,दुर्ग.19/11/19- छालीवुड अभिनेत्री माया साहू को फोन पर धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने माया को गाली गलौच कर जान से मारने की फोन पर भी धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि छालीवुड अभिनेत्री माया साहू पर कोई तरल पदार्थ फेंके जाने और सिर पर वार करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद तीन संदिग्ध से पूछताछ की जा रही थी। वहीं माया को फोन पर भी धमकियां मिली थी। जिसके बाद फोन नम्बर के आधार पर दो आरोपी सागर साहू जो हमेशा माया के साथ रहता था। और लकी साहू को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन माया पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस अब भी तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोई सुराग अब तक नही मिला है। माया के कपड़ों को प्रिजर्व कर एफएसएल के लिए भेजा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने कोई केमिकल होना नही पाया था। लेकिन माया साहू के हमलावरों तक पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस सांप के गुजरने के बाद अब भी लकीर पीट रही है।
पीए. ओझा,
दुर्ग.19/11/19- छालीवुड अभिनेत्री माया साहू को फोन पर धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने माया को गाली गलौच कर जान से मारने की फोन पर भी धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि छालीवुड अभिनेत्री माया साहू पर कोई तरल पदार्थ फेंके जाने और सिर पर वार करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद तीन संदिग्ध से पूछताछ की जा रही थी। वहीं माया को फोन पर भी धमकियां मिली थी। जिसके बाद फोन नम्बर के आधार पर दो आरोपी सागर साहू जो हमेशा माया के साथ रहता था। और लकी साहू को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन माया पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस अब भी तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोई सुराग अब तक नही मिला है। माया के कपड़ों को प्रिजर्व कर एफएसएल के लिए भेजा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने कोई केमिकल होना नही पाया था। लेकिन माया साहू के हमलावरों तक पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस सांप के गुजरने के बाद अब भी लकीर पीट रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *