निगम मंडलों की नियुक्ति शुरू... महेंद्र छाबड़ा बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

रायपुर,16 नवंबर 2019, निगम मंडल की बहुप्रतिक्षित नियुक्तियाँ की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस शासनकाल में आयोग के रुप में पहली नियुक्ति अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रुप में महेंद्र छाबड़ा की हुई है। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग के दो सदस्य भी घोषित किए गए हैं।इनमें राजनांदगाँव से हफ़ीज़ क़ुरैशी और रायपुर से अनिल जैन का नाम शामिल किया गया है। निगम मंडलों में नियुक्ति का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था। बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकेत दिए कि, अभी निगम मंडल के दावेदारों को और इंतज़ार करना होगा। ग़ौरतलब है कि, पत्र की सत्यता की पुष्टि खुद महेंद्र छाबड़ा ने की है l

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *