पी. ए ओझा,भिलाईनगर. 14/11/19-- बीएसपी आवासो में कब्जा और खाली पड़ी जमीनों पर अवैध निर्माण को लेकर लगातार निशाने पर आ रहे नगर सेवाएं विभाग के तोड़ू दस्ता ने बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। टीम ने सेक्टर-5 में सड़क आठ के पीछे धड़ल्ले से हो रहे पक्के अवैध निर्माणों को ढहा दिया। वहीं मरोदा और रिसाली में भी हो रहे निर्माणों को तोड़ दिया गया। इस दौरान छिटपुट विरोध का भी सामना करना पड़ा परन्तु टीम की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चल पाई। टाउनशिप के भीतर बीएसपी की खाली जमीन पर अवैध कब्जा तेजी से हो रहा है। सेक्टर-5 में बीएसपी आवासों के पीछे नाला के दोनों ओर अवैध रूप से पूरी कॉलोनी ही बस गई है। यहां पर लोगों ने कच्चे और पक्के निर्माण कर लिए हैं। इन निर्माण की वजह से नाला का दायरा भी घटता ही जा रहा है। कमोबेश सभी सेक्टरों में खाली जमीन पर अवैध कब्जाधारियों की निगाह लगी हुई है। आवासों के पीछे, पंप हाउस के आसपास, गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाला और प्लांट से निकलने वाले गंदा पानी का नाला के आसपास का क्षेत्र, नर्सरी आदि जगहों पर लोग निर्माण कर कब्जा जमाने लगे हैं। बीएसपी प्रबंधन की अनदेखी से कई अवैध निर्माण हो गए। इसी तरह रिसाली, नेवई और मरोदा में भी हो रहा है। बीएसपी के ऑक्सीडेेशन प्लांट से निकलकर सेक्टर-5, सेक्टर-6 और वहां से कोसानाला की ओर जाने गंदा पानी का नाला गया है। इस नाला के दोनों ओर अवैध कब्जे हो गए हैं। कच्चा व पक्का दोनों निर्माण कर लिए गए हैं। एक तरह से यहां पर पूरी बस्ती ही बस गई है। यहां तेजी से कई और मकान भी बन रहे हैं। इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। स्ट्रीट क्रमांक 5, 8, 12, 13, 14 और 15 के सामने पूरी तरह अवैध कब्जा हो गए हैं। नाला के किनारे का अवैध कब्जा मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। सड़क से ही पूरी बस्ती नजर आती है, बीएसएनल कार्यालय की ओर से सेक्टर-5 गणेश मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं। इनसे विभागीय आवासों में रहने वाले बीएसपी कर्मियों के परिजनों परेशान हैं। उनका दो टूक कहना है कि अधिकांश अवैध कब्जे असमाजिक तत्वों ने ही कर रखे हैं। टाउनशिप के सेक्टर-6, सेक्टर-9 स्थित कंडम आवासों को भी कब्जाधारी नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा नेवई भांठा, नेवई, मरोदा, रूआबांधा आदि क्षेत्र में खाली जमीनों पर पहले कच्चा फिर बाद में पक्का निर्माण कर रहे हैं। हर दूसरे दिन कोई न कोई नया अवैध निर्माण इन क्षेत्रों में नजर आता है। बुधवार को नगर सेवाएं विभाग का अमला सुबह से ही सक्रिय रहा। अवैध निर्माण वाले स्थानों पर नजर रखा। इसके बाद दोपहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। क्रमश: सेक्टर-5, मरोदा-नेवई व रिसाली में निर्माणों को ढ़हा दिया गया। सेक्टर-5 में सड़क आठ के पास हो रहे पक्के निर्माण को तोड़ दिया गया। वहीं कुछ कच्चे कब्जे भी हटाए। इसी तरह नेवई भाठा में एक बड़े क्षेत्र में हुए निर्माण को तोड़ा गया। यहां कुछ अन्य निर्माणकर्ताओं को भी चेताया गया।
पी. ए ओझा,
भिलाईनगर. 14/11/19-- बीएसपी आवासो में कब्जा और खाली पड़ी जमीनों पर अवैध निर्माण को लेकर लगातार निशाने पर आ रहे नगर सेवाएं विभाग के तोड़ू दस्ता ने बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। टीम ने सेक्टर-5 में सड़क आठ के पीछे धड़ल्ले से हो रहे पक्के अवैध निर्माणों को ढहा दिया। वहीं मरोदा और रिसाली में भी हो रहे निर्माणों को तोड़ दिया गया। इस दौरान छिटपुट विरोध का भी सामना करना पड़ा परन्तु टीम की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चल पाई। टाउनशिप के भीतर बीएसपी की खाली जमीन पर अवैध कब्जा तेजी से हो रहा है। सेक्टर-5 में बीएसपी आवासों के पीछे नाला के दोनों ओर अवैध रूप से पूरी कॉलोनी ही बस गई है। यहां पर लोगों ने कच्चे और पक्के निर्माण कर लिए हैं। इन निर्माण की वजह से नाला का दायरा भी घटता ही जा रहा है। कमोबेश सभी सेक्टरों में खाली जमीन पर अवैध कब्जाधारियों की निगाह लगी हुई है। आवासों के पीछे, पंप हाउस के आसपास, गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाला और प्लांट से निकलने वाले गंदा पानी का नाला के आसपास का क्षेत्र, नर्सरी आदि जगहों पर लोग निर्माण कर कब्जा जमाने लगे हैं। बीएसपी प्रबंधन की अनदेखी से कई अवैध निर्माण हो गए। इसी तरह रिसाली, नेवई और मरोदा में भी हो रहा है। बीएसपी के ऑक्सीडेेशन प्लांट से निकलकर सेक्टर-5, सेक्टर-6 और वहां से कोसानाला की ओर जाने गंदा पानी का नाला गया है। इस नाला के दोनों ओर अवैध कब्जे हो गए हैं। कच्चा व पक्का दोनों निर्माण कर लिए गए हैं। एक तरह से यहां पर पूरी बस्ती ही बस गई है। यहां तेजी से कई और मकान भी बन रहे हैं। इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। स्ट्रीट क्रमांक 5, 8, 12, 13, 14 और 15 के सामने पूरी तरह अवैध कब्जा हो गए हैं। नाला के किनारे का अवैध कब्जा मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। सड़क से ही पूरी बस्ती नजर आती है, बीएसएनल कार्यालय की ओर से सेक्टर-5 गणेश मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं। इनसे विभागीय आवासों में रहने वाले बीएसपी कर्मियों के परिजनों परेशान हैं। उनका दो टूक कहना है कि अधिकांश अवैध कब्जे असमाजिक तत्वों ने ही कर रखे हैं। टाउनशिप के सेक्टर-6, सेक्टर-9 स्थित कंडम आवासों को भी कब्जाधारी नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा नेवई भांठा, नेवई, मरोदा, रूआबांधा आदि क्षेत्र में खाली जमीनों पर पहले कच्चा फिर बाद में पक्का निर्माण कर रहे हैं। हर दूसरे दिन कोई न कोई नया अवैध निर्माण इन क्षेत्रों में नजर आता है। बुधवार को नगर सेवाएं विभाग का अमला सुबह से ही सक्रिय रहा। अवैध निर्माण वाले स्थानों पर नजर रखा। इसके बाद दोपहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। क्रमश: सेक्टर-5, मरोदा-नेवई व रिसाली में निर्माणों को ढ़हा दिया गया। सेक्टर-5 में सड़क आठ के पास हो रहे पक्के निर्माण को तोड़ दिया गया। वहीं कुछ कच्चे कब्जे भी हटाए। इसी तरह नेवई भाठा में एक बड़े क्षेत्र में हुए निर्माण को तोड़ा गया। यहां कुछ अन्य निर्माणकर्ताओं को भी चेताया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *