मुहबोले दादा ने किया किशोरी पोती के साथ दुष्कर्म

भिलाईनगर. 06/11/2019 - जिस किशोरी को बचपन से गोद में खिलाया, उसी से मुंहबोले वृद्ध दादा ने दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत के बाद छावनी थाना पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय आरोपी किशोरी के पड़ोस में ही रहता था। इस वजह से दोनों परिवारों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। वहीं दूसरी ओर आरोपी वृद्ध के परिजनों ने पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को ही गलत बता दिया है। उन्होंने किशोरी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। 

किशोरी को काम दिलाने का बहाना बनाकर अनाचार करने वाले आरोपी बशीर खान (60) के खिलाफ छावनी पुलिस ने अपहरण और अनाचार समेत पास्को एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों से आरोपी के परिवार से इतनी नजदीकियां थी कि उसके घर में ही रहकर किशोरी पली-बढ़ी। इसके चलते वह आरोपी को दादा कहकर संबोधित करती थी। इसी विश्वास से उसके परिजनों ने आरोपी के कहने पर उसकेे साथ ओडिशा भेज दिया। आरोप है कि वहां लेजाकर वृद्ध ने किशोरी को पहले तो धोखे से शराब पिलाया और नशे केे हालत का फायदा उसके साथ इस हैवानियत को अंंजाम दिया था। 
 

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *