दुर्ग- भिलाई. 5/11/2019. दुर्ग जिला भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव को लेकर दिग्गजों ने चुनाव के प्रक्रिया को लेकर मोर्चा खोल दिया है संगठन चुनाव को बंद कमरे में कराने और व्यक्ति विशेष के समर्थकों को संगठन में जगह देने के मामले में तूल पकड़ लिया है भाजपा के सांसद विजय बघेल पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व मंत्री एवं शिला साहू और पूर्व जिला अध्यक्षों सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने इस तरह के चुनाव का विरोध करना शुरू कर दिया है जिसके तहत आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय और भिलाई जिला भाजपा की बैठक लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इसका विरोध जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से इसकी शिकायत करने की बात कही। भिलाई जिला भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर मचे घमासान के में अब दुर्ग सांसद विजय बघेल के साथ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशिला साहू , महापौर चंद्रकान्ता मांडले भी शामिल हो चुके हैं। दुर्ग और भिलाई में चले बैठकों के दौर के बाद सभी कार्यकर्ताओ ने चुनाव को निरस्त करने और राष्ट्रीय नेतृत्व से इसकी शिकायत करने की मांग की है। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने भिलाई में बन्द कमरे में मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति को लेकर कहा कि आज दुरभाग्यपूर्ण विषय में चर्चा करने के लिए हम सब एकत्र हुए हैं। बहुत बुरे दौर से काम करके हम सब यहां तक पहुंचे हैं। मेरी 43 साल की राजनीति में मैने ऐसा दिन कभी नही देखा। हमारे पार्टी के अनुसार व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। और इसे समय समय पर साबित भी किया है। संगठन चुनाव के संबन्ध में जिला अध्यक्ष को बोलने का अधिकर नही है। यहां जिलाध्यक्ष बोल रहा कि उस बैठक में जाओगे को कार्यवाई होगी। आमसहमति से भी चुनाव हुए हैं। यह पार्टी किसी की जागीर नही हो सकती। वहीं पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के द्वारा पार्टी की नींव रखी गई। संगठन में इस तरह के विषय से मुझे पीड़ा हुई है कि बन्द कमरे में चुनाव करना कार्यकर्ताओ के साथ धोखा है। पूर्व मंत्री साहू ने कहा कि सरकार हमारी नही है तो क्या हुआ हम आगे सुधार करेंगे। लेकिन संगठन को मजबूत करने के बजाय कमजोर बनाने वालों का विरोध भी होगा। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि पहले पार्टी में निर्वाचन की बात सामने आती थी। तो लोग जिम्मेदारी लेने से भागते थे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आज ज्यादा आवश्यकता है। क्योकि कांग्रेस की सरकार है। लेकिन आज बैठक में सह सदस्यता प्रभारी शंकर लाल को बुलाया ही नही गया। इस चुनाव का पुनरीक्षण करना चाहिए। विधायक भसीन ने कहा कि भाजपा के कुछ लोग कांग्रेस के एजेंडे से बंधे हुए लोग है। प्रदेश के लोगो से कहा कि वही से घोषणा कर दें। सांसद विजय बघेल ने कहा कि इस विषय से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को अवगत कराया है। उन्होंने इसकी चर्चा राष्ट्रीय कार्यकारी जेपी नड्डा से की है। इस पूरे सूची को निरस्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा बुलाए गए बैठक का बहिष्कार के मामले में कहा कि ऐसे निकृष्ट मुख्यमंत्री के बंगले में नही जाना चाहते को अपनी गलती को प्रधानमंत्री के ऊपर थोपने वाले से हम को चर्चा नही करना है।घोषणा करते समय हमसे पूछकर किया नही और अब हमसे सहयोग मांग रहे हैं।
दुर्ग- भिलाई. 5/11/2019. दुर्ग जिला भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव को लेकर दिग्गजों ने चुनाव के प्रक्रिया को लेकर मोर्चा खोल दिया है संगठन चुनाव को बंद कमरे में कराने और व्यक्ति विशेष के समर्थकों को संगठन में जगह देने के मामले में तूल पकड़ लिया है भाजपा के सांसद विजय बघेल पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व मंत्री एवं शिला साहू और पूर्व जिला अध्यक्षों सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने इस तरह के चुनाव का विरोध करना शुरू कर दिया है जिसके तहत आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय और भिलाई जिला भाजपा की बैठक लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने इसका विरोध जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से इसकी शिकायत करने की बात कही।
भिलाई जिला भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर मचे घमासान के में अब दुर्ग सांसद विजय बघेल के साथ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशिला साहू , महापौर चंद्रकान्ता मांडले भी शामिल हो चुके हैं। दुर्ग और भिलाई में चले बैठकों के दौर के बाद सभी कार्यकर्ताओ ने चुनाव को निरस्त करने और राष्ट्रीय नेतृत्व से इसकी शिकायत करने की मांग की है।
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने भिलाई में बन्द कमरे में मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति को लेकर कहा कि आज दुरभाग्यपूर्ण विषय में चर्चा करने के लिए हम सब एकत्र हुए हैं। बहुत बुरे दौर से काम करके हम सब यहां तक पहुंचे हैं। मेरी 43 साल की राजनीति में मैने ऐसा दिन कभी नही देखा। हमारे पार्टी के अनुसार व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। और इसे समय समय पर साबित भी किया है। संगठन चुनाव के संबन्ध में जिला अध्यक्ष को बोलने का अधिकर नही है। यहां जिलाध्यक्ष बोल रहा कि उस बैठक में जाओगे को कार्यवाई होगी। आमसहमति से भी चुनाव हुए हैं। यह पार्टी किसी की जागीर नही हो सकती।
वहीं पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के द्वारा पार्टी की नींव रखी गई। संगठन में इस तरह के विषय से मुझे पीड़ा हुई है कि बन्द कमरे में चुनाव करना कार्यकर्ताओ के साथ धोखा है। पूर्व मंत्री साहू ने कहा कि सरकार हमारी नही है तो क्या हुआ हम आगे सुधार करेंगे। लेकिन संगठन को मजबूत करने के बजाय कमजोर बनाने वालों का विरोध भी होगा। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि पहले पार्टी में निर्वाचन की बात सामने आती थी। तो लोग जिम्मेदारी लेने से भागते थे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आज ज्यादा आवश्यकता है। क्योकि कांग्रेस की सरकार है। लेकिन आज बैठक में सह सदस्यता प्रभारी शंकर लाल को बुलाया ही नही गया। इस चुनाव का पुनरीक्षण करना चाहिए। विधायक भसीन ने कहा कि भाजपा के कुछ लोग कांग्रेस के एजेंडे से बंधे हुए लोग है। प्रदेश के लोगो से कहा कि वही से घोषणा कर दें। सांसद विजय बघेल ने कहा कि इस विषय से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को अवगत कराया है। उन्होंने इसकी चर्चा राष्ट्रीय कार्यकारी जेपी नड्डा से की है। इस पूरे सूची को निरस्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा बुलाए गए बैठक का बहिष्कार के मामले में कहा कि ऐसे निकृष्ट मुख्यमंत्री के बंगले में नही जाना चाहते को अपनी गलती को प्रधानमंत्री के ऊपर थोपने वाले से हम को चर्चा नही करना है।
घोषणा करते समय हमसे पूछकर किया नही और अब हमसे सहयोग मांग रहे हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *