दुर्ग.(पाटन ).5/11/2019 मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में एक निजी दंत चिकित्सालय के डॉक्टर को पिछले दो साल से अज्ञात तत्व द्वारा परेशान किया जा रहा है। लगातार धमकी मिलने पर उक्त चिकित्सक ने पुलिस को भी सूचना दी है। पर अभी तक पुलिस जांच में ही जुटी है । जबकि डॉक्टर को धमकी देने के बाद अज्ञात तत्व उनके अस्पताल में तोड़फोड़ भी करने लगे है। बीते दिनों सीसी टीवी जो लगा था उसे उखाड़कर अस्पताल के बाहर लगे फ्लेक्स को फाड़ दिया है। इसकी भी सूचना थाना में दिए है। चिकित्सक देव कुमार गर्ग का कहना है कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करे।नगर के राजीव चौक में संचालित वेदांत दंत चिकित्सालयय के संचालक डॉ.देव कुमार गर्ग को पिछले दो वर्षों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी जा रही है। इस धमकी से डॉक्टर परेशान है। उन्होंने बताया कि पाटन नगर छोड़ कर चले जाने की पत्र के माध्यम से धमकी दी जा रही है। क्लिनिक के बाहर भी लिख दिया गया है कि यहां रहोगे तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहे। इन सारी चीजों की जानकारी लिखित में पुलिस महकमे को दे दी गई है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। डॉ.गर्ग का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पाटन थाने से कोई कार्यवाही नही की गई है। इस घटना के बाद अज्ञात लोगों का मनोबल बड़ता जा रहा है। बीते 30 अक्टूबर की रात्रि 1 बजे क्लिनिक का सी.सी.टी.वी कैमरा तोड़ दिया गया व बैनर को फाड़ दिया गया। डॉ.गर्ग द्वारा पुन: थाने में जाकर इस घटना की लिखित सूचना दी गई और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर. करने के लिए बार-बार कहा गया किन्तु पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज नहीं कि गई और न ही किसी तरह की कोई जॉच की गई। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस का उदासीन रवैया समझ से परे है।
दुर्ग.(पाटन ).5/11/2019 मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में एक निजी दंत चिकित्सालय के डॉक्टर को पिछले दो साल से अज्ञात तत्व द्वारा परेशान किया जा रहा है। लगातार धमकी मिलने पर उक्त चिकित्सक ने पुलिस को भी सूचना दी है। पर अभी तक पुलिस जांच में ही जुटी है । जबकि डॉक्टर को धमकी देने के बाद अज्ञात तत्व उनके अस्पताल में तोड़फोड़ भी करने लगे है। बीते दिनों सीसी टीवी जो लगा था उसे उखाड़कर अस्पताल के बाहर लगे फ्लेक्स को फाड़ दिया है। इसकी भी सूचना थाना में दिए है। चिकित्सक देव कुमार गर्ग का कहना है कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करे।
नगर के राजीव चौक में संचालित वेदांत दंत चिकित्सालयय के संचालक डॉ.देव कुमार गर्ग को पिछले दो वर्षों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी जा रही है। इस धमकी से डॉक्टर परेशान है। उन्होंने बताया कि पाटन नगर छोड़ कर चले जाने की पत्र के माध्यम से धमकी दी जा रही है। क्लिनिक के बाहर भी लिख दिया गया है कि यहां रहोगे तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहे। इन सारी चीजों की जानकारी लिखित में पुलिस महकमे को दे दी गई है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। डॉ.गर्ग का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पाटन थाने से कोई कार्यवाही नही की गई है। इस घटना के बाद अज्ञात लोगों का मनोबल बड़ता जा रहा है। बीते 30 अक्टूबर की रात्रि 1 बजे क्लिनिक का सी.सी.टी.वी कैमरा तोड़ दिया गया व बैनर को फाड़ दिया गया। डॉ.गर्ग द्वारा पुन: थाने में जाकर इस घटना की लिखित सूचना दी गई और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर. करने के लिए बार-बार कहा गया किन्तु पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज नहीं कि गई और न ही किसी तरह की कोई जॉच की गई। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस का उदासीन रवैया समझ से परे है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *