हेमचंद यादव विवि का आयोजन स्पर्धा में किया था बेहतर प्रदर्शन शासकीय पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की सर्वाधिक खिलाड़ियों को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सत्र 2018-19 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ईस्ट जोन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमे कन्या महाविद्यालय की आठ खिलाड़ी सम्मिलित थी। विश्विद्यालय के नियमानुसार ईस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 15 हज़ार रुपये ( व्यक्तिगत ), पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ईस्ट जोन प्रतियोगिता गुवाहाटी ( असम ) में आयोजित की गई थी। उपरोक्त सभी खिलाड़ी विभिन्न शालेय राष्ट्रीय, ओपन एवं फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में हिस्सा ले चुकी हैं। एवं पुरस्कृत हो चुकी हैं। पूर्वाचल विश्विद्यालय जैनपुर, उत्तरप्रदेश में आयोजित ईस्ट जोन हैडबॉल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच खिलाड़ी छात्राओ ने विश्विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उसमे काजल सिंह, टी. दिव्या, पी.करुणा , अंकू अंबालिकर, मेघा सिंह, वेनिला वेंसन, के राजलक्ष्मी ( सभी बॉस्केटबॉल), इंदु कुमारी, दुर्गा स्वामी, रेवती, एप्रिय राव, रेशमा सोनानी शामिल हैं।
शासकीय पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की सर्वाधिक खिलाड़ियों को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
सत्र 2018-19 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ईस्ट जोन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमे कन्या महाविद्यालय की आठ खिलाड़ी सम्मिलित थी। विश्विद्यालय के नियमानुसार ईस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 15 हज़ार रुपये ( व्यक्तिगत ), पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ईस्ट जोन प्रतियोगिता गुवाहाटी ( असम ) में आयोजित की गई थी। उपरोक्त सभी खिलाड़ी विभिन्न शालेय राष्ट्रीय, ओपन एवं फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में हिस्सा ले चुकी हैं। एवं पुरस्कृत हो चुकी हैं। पूर्वाचल विश्विद्यालय जैनपुर, उत्तरप्रदेश में आयोजित ईस्ट जोन हैडबॉल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच खिलाड़ी छात्राओ ने विश्विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उसमे काजल सिंह, टी. दिव्या, पी.करुणा , अंकू अंबालिकर, मेघा सिंह, वेनिला वेंसन, के राजलक्ष्मी ( सभी बॉस्केटबॉल), इंदु कुमारी, दुर्गा स्वामी, रेवती, एप्रिय राव, रेशमा सोनानी शामिल हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *