भिलाई, 20 अक्टूबर 2019- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अब देश भर में गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने शुरू कर दी है। कांग्रेस के गांधी विचार यात्रा के बाद भाजपा भी अब लोगो के घरों तक पहुंच रही है। गांधी जी के विचारों को जन-जन पहुंचाने दोनो दलों में होड़ मची हुई है। आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में भिलाई विधानसभा क्षेत्र के खुर्सीपार और छावनी में लगभग 10 किलोमीटर की गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमें सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, निगम सभापति मौजूद रहे।
गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा , प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि गांधी जी ने जो विचार दिए उसे लेकर अगर आज कांग्रेस आगे बढ़ती तो उन्हें विचार यात्रा निकालने की जरूरत नही पड़ती। पूर्व विधायक ने कहा की राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले लोग आज राम का नाम ले रहे हैं। जो राम सेतु पर एफिडेविट देते थे राम काल्पनिक बताते थे। आज जब पुरा देश राममय होता नजर आ रहा है तो वे छतीसगढ़ की माता कौशिल्या के राम को मानने लगे है।
वहीं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कप 70 सालों तक गांधी जी के विचारों की याद नही आई। अब जब गांधी जी के विचारों से अखंड भारत और स्वच्छ भारत के निर्माण के सपने को पूरा करने वाले मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है तब उन्हें गांधी जी के विचार याद आ रहे हैं। सांसद विजय बघेल ने भिलाई महापौर औऱ विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चार महीने में आईना दिखा दिया, आज कही नाली टूटा है तो कहीं बोरिंग खराब है लोगों को पानी नही मिल रहा, शहर में निगम का कोष और स्टोर दोनो खाली है। मूलभूत सुविधाएं भी लोगो को नही मिल पा रही है। कांग्रेस के लोग ये जान ले कि हम 15 साल वालो को जनता ने नही छोड़ा तो आप कैसे बच सकते हों।
Your email address will not be published. Required fields are marked *