गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने, कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, एक होकर आगे बढने का दिया संदेश

दुर्ग 14 अक्टूबर 2019 - महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा ब्लॉक स्तरीय गाँधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दुर्ग जिले के अहिवारा में गांधी विचार पदयात्रा  में शामिल होने पीएचई मंत्री रुद्रपुर पहुंचे थे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी के प्रिय भजन  'रघुपति राघव राजा राम' गुनगुनाते हुए नजर आये। 

दुर्ग जिले के ग्राम अहिवारा में गांधी विचार पदयात्रा किया गया। यह पदयात्रा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अहिवारा अमनदीप के नेतृत्व में निकाली गई। इस पदयात्रा में शामिल लोग सर पर गाँधी टोपी धारण किये हुए थे। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के पीएचई मंत्री रूद्र गुरु शामिल हुए। पदयात्रा वार्ड क्रमांक एक संतोषी मंदिर से लेकर वार्ड क्रमांक छ: के बस स्टैंड में समाप्त हुआ। उसके बाद एक आमसभा का आयोजन भी किया गया। मंच पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखे । पदयात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कांग्रेसियों का कहना है, कि बरसों से कांग्रेस पार्टी गांधी जी के विचारों पर चलते आ रही है। आज के युवा भी गांधी जी के विचारों पर चलते रहे। महात्मा गांधी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महात्मा गांधी के विचारों से ही प्रचार प्रसार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शामिल हुए पीएचई मंत्री गुरु रूद्र गुरु का कहना है। कि निरंतर कांग्रेस पार्टी के द्वारा पदयात्रा  संचालित किया जा रहा है। लोगों से मंत्री ने मिडिया के  माध्यम से अपील किया कि महात्मा गांधी के विचारों पर चले। बुराई को छोड़कर अच्छाई के साथ चलना चाहिए।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *